बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – चंबा में मनोहर हत्या+कांड मामले में बिलासपुर में हिंदू परिषद वह विभिन्न हिंदू संगठनों के लोगों द्वारा रोष रैली निकाली गई । ये रैली बिलासपुर के कॉलेज चौक से चेतना चौक होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक निकाली गई और खूब नारेबाजी की गई ।
यह रैली हिंदू जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री कमल गौतम व विभिन्न हिंदू संगठन के तत्वाधान में निकाली गई । कमल गौतम ने कहा कि इस तरह की घटना देवी भूमि हिमाचल में सहन नही होगी, उन्होंने सरकार व प्रशासन को चेतावनी दी है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए ।
