By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बिजली महादेव रोपवे से कुल्लू की जनता को मिलेगा रोजगार: इंटक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बिजली महादेव रोपवे से कुल्लू की जनता को मिलेगा रोजगार: इंटक
himachalpolitical

बिजली महादेव रोपवे से कुल्लू की जनता को मिलेगा रोजगार: इंटक

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/06/08 at 7:19 PM
Share

कुल्लू : मनमिंन्द्र अरोड़ा – जब-जब विकास के कार्य शुरू होते हैं तो भाजपा के कुछ लोग बौखला जाते है। ढालपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए इंटक प्रदेश अध्यक्ष महिमन शर्मा ने कहा है कि अपने समय में भाजपा बिजली महादेव रोपवे की डीपीआर भी तैयार नहीं कर सके। अब जब सीपीएस सुंदर ठाकुर ने रोपवे बनाने की सारी औपचारिकता पूरी की है तो भाजपा के लोग विरोध में आ गए हैं। उनके साथ इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष डोला सिंह महंत,राज्य महासचिव सुरेंद्र शोंडा,चुनी लाल जिला प्रधान भी मौजूद रहे।

कुछ लोग नहीं चाहते घाटी का विकास

महिमन ने कहा कि कुल्लू में आज चहुमुखी विकास हो रहा है और जिला को पर्यटन हब बनाने के लिए जो सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर द्वारा जो प्रयास किए जा रहे हैं। वह सराहनीय हैं और जनता उनके साथ है। उन्होंने कहा कि कुल्लू में जो पर्यटन स्थल विकसित किए जा रहे हैं इससे पूरे कुल्लू जिला के लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि बिजली महादेव रोपवे का जो प्रयास सुंदर ठाकुर कर रहे हैं। उससे कुल्लू जिला का अथाह विकास होगा और लोगों को सीधे तौर पर रोजगार व रोजी रोटी के साधन खुलेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के दौरान जब बिजली महादेव रोपवे बन रहा था तब यही लोग बिजली महादेव रोपवे के समर्थन में थे। लेकिन आज जब रोपवे बन रहा है तो वोही लोग विरोध कर रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि यह लोग विकास नहीं चाहते हैं वे सिर्फ अपना विकास चाहते हैं न कि क्षेत्र का। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से कुल्लू शहर में खासकर भुंतर से लेकर अखाड़ा बाजार तक पर्यटन की दृष्टि से सूखा पड़ा है। लेकिन अब सुंदर सिंह ठाकुर ने यहां पर्यटन में नए पंख लगाने शुरू किए हैं। चाहे पीज से ढालपुर पैराग्लाइडिंग हो, गोरु डुघ का विकास हो या फिर विजली महादेव रोपवे हो। इससे कुल्लू के पर्यटन को चार चांद लगेंगे और यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को आज विरोध करना है तो मंहगाई का विरोध करें,मनरेगा में लगे कट का विरोध करना चाहिए। जब जब विकास को रोकने के लिए देवी-देवताओं का नाम लिया तो उनको उसका परिणाम भुगतना पड़ा है और कुल्लू के विकास भी रुका है। उन्होंने कहा कि देवी-देवता विकास के विरोधी नहीं होते हैं और देवी-देवताओं के आशीर्वाद से ही विकास होता है।

TAGGED: Kullu INTUC State President
Chandrika June 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article वेब सीरीज असुर- 2 में अहम किरदार निभाने वाले जुनेद इकबाल का उनके स्कूल में किया गया सम्मानित
Next Article रोमांचक सफर के लिए हो जाइए तैयार…लेह-दिल्ली रूट पर आज से बस सेवा शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?