By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विपक्ष में बैठने के लिए भाजपा प्रत्याशीयों को चुनकर नहीं भेजेगी तीनों विधानसभा क्षेत्रों की जनता-हर्षवर्धन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विपक्ष में बैठने के लिए भाजपा प्रत्याशीयों को चुनकर नहीं भेजेगी तीनों विधानसभा क्षेत्रों की जनता-हर्षवर्धन
himachalpolitical

विपक्ष में बैठने के लिए भाजपा प्रत्याशीयों को चुनकर नहीं भेजेगी तीनों विधानसभा क्षेत्रों की जनता-हर्षवर्धन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/07/10 at 10:33 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी (TSN)-बुधवार को हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा की जीत का दावा करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. इसको लेकर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार किया है.

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि चुनाव में जनता भाजपा प्रत्याशियों को विपक्ष में बैठने के लिए चुनकर नहीं भेजेगी. उन्होंने तीनों सीटों पर कांग्रेस की जीत दावा किया.इस दौरान होशियार सिंह वाले प्रकरण पर उन्होंने कहा कि होशियार सिंह ड्रामा कर रहे हैं.हार सामने नजर आ रही है ऐसे में सुनियोजित तरीके से सहानुभूति जुटाने का प्रयास कर रहे हैं. हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जनता ने जिन निर्दलीय विधायकों को चुनकर भेजा,उन्हें क्यों इस्तीफा देना पड़ा. हर्षवर्धन ने कहा कि इन विधानसभा क्षेत्र की जनता भाजपा के प्रत्याशियों को विपक्ष में बैठने के लिए जिताकर नहीं भेजेगी.

सहानुभूति लेने के लिए सुनियोजित ड्रामा कर रहे होशियार

वहीं नेता प्रतिपक्ष के कांग्रेस पर सत्ता के दुरुपयोग के आरोपों का जवाब देते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि कांग्रेस ने किसी को डराने धमकाने का काम नहीं किया है.जनता अपने प्रतिनिधि को चुनने में पूरी तरह से सक्षम है.प्रदेश में हुई ED और IT की छापेमारी को लेकर हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि चुनाव के समय में एजेंसियां मेहमान की तरह दस्तक देती हैं. इस दौरान हर्षवर्धन चौहान ने होशियार सिंह पर भी निशाना साधा. होशियार सिंह पर तंज कसते हुए हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि होशियार सुनियोजित ढंग से ड्रामा कर रहे हैं. होशियार सिंह बहुत बड़े ड्रामेबाज है.विधानसभा उपचुनाव में उनकी हार तय है ऐसे में वह सहानुभूति जुटाने के लिए ड्रामा कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि सीबीआई के जवान चप्पल में नहीं आते हैं.होशियार सिंह के इस पूरे प्रकरण पर वीडियो बनाने पर भी उन्होंने सवाल खड़े कीए हैं

TAGGED: Shimla industrial minister harsh vardhan
Chandrika July 10, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सांसद ने BSNL की टेक्निकल एडवाइजरी बैठक में लिया हिस्सा..लगाए जा रहे 174 टावर
Next Article सेहब सोसाइटी वेलफेयर वर्कर यूनियन ने खोला एमसी के खिलाफ़ मोर्चा.. आंदोलन करने की चेतावनी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?