राकेश, ऊना : बीते दिनों गोविंद सागर झील में डूबे पंजाब के 7 युवकों की आत्मा की शांति के लिए आज झील के किनारे हवन स्थानीय लोगों ने किया। गोविंद सागर झील में बाबा गरीब नाथ मंदिर के पास इन सात युवकों की डूबने से मौत हो गई थी। आज उसी स्थान पर आत्मिक शांति के लिए हवन किया गया ओर पूर्णाहुति हवन में डाली गई।
इस दौरान आसपास के काफी लोग मौजूद यहां मौजूद रहे। लोगों ने कहा कि गोविंद सागर झील में पंजाब के 7 युवक डूब गए थे जिस कारण उनकी आत्मिक शांति के लिए आज हवन किया गया है ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नालायकी के कारण सात युवकों की जान गई है। अगर सरकार पहले जाग गई होती तो शायद इन युवकों की जान नहीं जाती ।
