सिरमौर (एकता): हिमाचल प्रदेश में 13 नवंबर तक लोगों को परिवहन सेवाएं नहीं मिलेंगी। जिससे लोगों को थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। बता दें कि 12 नवंबर को होने वाले चुनावों के लिए पोलिंग पार्टियों को लाने और ले जाने के लिए प्रशासन की मांग पर परिवहन निगम ने 100 बसें भेजी हैं।
इन बसों के जाने से जिले में 95 फीसदी रूट बंद रहेंगे। निगम के नाहन डिपो की ओर से नाहन निर्वाचन क्षेत्र के लिए 20, पांवटा के लिए 13, शिलाई के लिए 20, रेणुकाजी के लिए 25 और पच्छाद के लिए 22 बसें भेजी गई हैं।
