मनाली (सचिन शर्मा): सैलानियों की पहली पसंद रहने वाले रोहतांग दर्रे पर बर्फ की सफेद चादर बिछने से वादियों का नजारा देखने लायक है। लेकिन दर्रे पर करीब 1 फीट ताजा बर्फबारी होने से वह पर्यटकों के लिए बंद हो गया है।

मनाली के ऊपरी क्षेत्रों में भी बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। वहीं अटल टनल रोहतांग सहित मढ़ी व इसके आस-पास के क्षेत्रों में आधा फीट के करीब ताजा बर्फबारी हुई है।

मनाली प्रशासन और बीआरओ के जवानों ने घाटी में मौसम के सुहावना होते ही मार्ग बहाली का कार्य शुरू कर दिया है।

