शिमला (एकता): कालका-शिमला ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि कालका से शिमला ट्रेन में अभी 5 घंटे से ज्यादा समय लगता है लेकिन अब जल्द ही 4 घंटे से कम समय में तय होगा।
आरडीएसओ की टेस्टिंग टीम ने ट्रायल शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं ट्रेन की रफ्तार 25 किमी प्रति घंटा से बढ़ाकर 30 किमी प्रति घंटा करने की तैयारी है। कालका-शिमला ट्रैक पर 48 डिग्री तक तीव्र घुमावदार मोड़ हैं। इन पर ट्रेन की स्पीड बढ़ाना पेचीदा काम है। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने को लेकर तीसरे चरण के ट्रायल के बाद आरडीएसओ लखनऊ की टीम विस्तृत रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजेगी।
