संजु चौधरी, शिमला: आजादी के बाद पहली बार इस बार कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र को मंत्री पद मिला हैं। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र का विकास करने में कोई भी कमी नहीं छोड़ी जाएगी। यह बात कसुम्पटी से तीसरी बार जीत कर विधायक ओर सुक्खू सरकार में मंत्री बने अनिरुद्ध सिंह ने मंगलवार को मशोबरा बल्दया दुर्गापुर गुम्मा छात्र एसोसिएशन की ओर से शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में आयोजित शाने ए कोठी कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होने पर मंच से कही।
मंत्री बनने के बाद अनिरुद्ध सिंह पहली बार किसी कार्यक्रम में उपस्थित हुए। इस दौरान रिज मैदान पर अनिरुद्ध सिंह का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में पहाड़ी कलाकार कुलदीप शर्मा, शशि चौहान, बॉबी ठाकुर की ओर से एक से बढ़कर पहाड़ी नाटी गाकर छात्रों का खूब मनोरंजन किया गया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने एसोसिएशन का कार्यक्रम के आयोजन के लिए आभार जताया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से युवाओं को मंच प्रदान हो होता हैं और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता हैं। वे भी पिछले 15 सालों से इस कार्यक्रम में कालीबाड़ी हाल में आए थे।
इस दौरान अनिरुद्ध सिंह ने कसुम्पटी की जनता का विधानसभा चुनावों में उन्हें जीतकर भेजने का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके दरवाजे हमेशा कसुम्पटी की जनता के लिए खुले हैं और बिना किसी सिफारिश या किसी के माध्यम से आने की जरूरत नहीं हैं। उनका कार्यालय पहले की तरह विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि वे कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र का विकास करने में कोई कमी नहीं आने देंगे। क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी ।
