By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कुल्लू में दलाई लामा के करुणा वर्ष पर फोटो प्रदर्शनी आयोजित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कुल्लू में दलाई लामा के करुणा वर्ष पर फोटो प्रदर्शनी आयोजित
himachal

कुल्लू में दलाई लामा के करुणा वर्ष पर फोटो प्रदर्शनी आयोजित

Karuna
Karuna 3 Min Read
Updated 2026/03/26 at 2:18 PM
Share

मनमिंदर अरोड़ा , कुल्लू  | बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 90वें जन्मदिन के अवसर पर ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में 14वें दलाई लामा के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण यादों और संघर्षों को तस्वीरों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस दौरान भारत में उनके करीब 60 वर्षों के प्रवास पर आधारित दुर्लभ तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया। केन्द्रीय तिब्बती प्रशासन के द्वारा जुलाई 2025 जून 2026 तक घोटोन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जो परम पावन चौदहवें दलाई लामा की 90 वीं जयंती को करूँणा वर्ष के रूप में मनाते हुए उनकी जीवन यात्रा और विरासत को समर्पित है। इस वर्षभर के कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्रीय कुल्लू घोटोन समिति ने आज कुल्लू में प्रदर्शनी का आयोजन किया ।

महामहिम दलाई लामा के 90वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित ढालपुर मैदान में फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। इस वर्ष दलाई लामा के जन्मदिन को करुणा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में  पुलिस अधीक्षक मदन लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जिला कुल्लू तिब्बती वेलफेयर ऑफिसर तेनजिन सुल्ट्रिम ने बताया कि धर्मशाला स्थित तिब्बत संग्रहालय के सदस्यों को विशेष रूप से आमंत्रित किया है, ताकि वे यहां प्रदर्शित किए गए चित्रों के लिए सहयोग प्रदान करें और इस अवसर के माध्यम से तिब्बती मुद्दों से जुड़े विषयों के प्रति जागरूकता भी बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य केवल प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि नई और युवा पीढ़ियों को हमारे इतिहास, संस्कृति और पहचान की पृष्ठभूमि से अवगत कराना है। साथ ही विभिन्न प्रांतों से मनाली आने वाले पर्यटकों को भी बौद्ध धर्म की शिक्षाओं और दलाई लामा के जीवन से जुड़े संघर्षों से भी अवगत कराना है ।  उन्होंने कहा कि  इस कार्यक्रम के माध्यम से परम पावन 14वें दलाई लामा और तिब्बती समुदाय और महान तिब्बत राष्ट्र के संघर्ष और इतिहास के प्रति व्यापक जागरूकता और समझ को बढ़ावा मिलेगा।

तिब्बती महिला छरिंग डोलमा ने कहा कि आज कुल्लू के ढालपुर में महामहिम दलाई लामा के जीवन को दर्शाया गया है जिसमे उनके प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन का चिरस्थाई प्रतीक बताया है । धर्मगुरु जी को विश्व शांति, अहिंसा और मैत्री (करुणा) के दूत के रूप में सराहा गया, जो दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा की आज की इस प्रदर्शनी में लोगों को महामहिम दलाई लामा के जीवन के संघर्ष के बारे में लोगो को बताया जा रहा है ।

Karuna March 26, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अंबोटा की निशु सूद बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल,चटनी-अचार से 60 हजार मासिक कमाई
Next Article हिमाचल सरकार ने त्रियुंड ट्रैक पर ट्रैकिंग और कैंपिंग लागू किया शुल्क
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचपीवी टीकाकरण अभियान में शिक्षकों से सहयोग की अपील

Ago

कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर लगाया ब्रेक : जयराम ठाकुर

Ago

आईजीएमसी में भोजन दरें बढ़ाने पर सरकार घिरी, भाजपा ने उठाए सवाल

Ago

जंगलों में आग की घटनाओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?