अरविंदर सिंह,हमीरपुर: सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत देई का नौण के पन्याला गांव में सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा ने मंगलवार को 74 वें वन महोत्सव कार्यक्रम का आगाज़ किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधा रोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पौधा लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित करने का आह्वान किया।
इस मौके पर वन विभाग के अधिकारियों, पार्टी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों ने छोटे-छोटे बच्चों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि अगर पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी हम सभी सुरक्षित रहेंगे इसलिए सभी से अनुरोध है की ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाएं और पर्यावरण को सुरक्षित रखें।
उन्होंने कहा कि अपनी जिंदगी के हर खास लम्हे पर एक पौधा लगाएं और उसका पालन पोषण अपनी अपने परिवार के बच्चों की तरह करें। अगर गलती से कहीं पेड़ कट जाए तो उसके स्थान पर कम से कम 4 पौधे लगाकर उसकी भरपाई करें। मनुष्य जीवन में पर्यावरण और पेड़ों का बहुत महत्व है इसलिए पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ अवश्य लगाएं।
