राकेश,ऊना: ऊना के सरकारी स्कूल में छात्र और अध्यापक के बीच मार+पीट की घटना का मामला अब पुलिस के पास पहुंच गया हैं। अध्यापकों ने मंगलवार को इकट्ठे होकर एसपी को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की हैं।
बता दे की ऊना के एक सरकारी स्कूल में अध्यापक की ओर से किसी बात को लेकर स्टूडेंट को डांटा गया था जिसके बाद छात्र और अध्यापक में कहासुनी हो गई। छात्र के पिता ने स्कूल आकार कुछ शिक्षकों के साथ दुर्व्य+वहार किया गया जिसके बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन अब अध्यापकों ने मामले में एक जुट होकर निष्पक्ष कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई हैं
वहीं एसपी ने शिकायत मिलने की बात कही है और इस मामले में जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने का भरोस दिया हैं।
