संजीव महाजन,नूरपूर: नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के सौजन्य से नूरपुर ब्लॉक की मिलख पंचायत के गांव कियोर धारिया मे विश्व हिन्दू परिषद मातृ शक्ति विभाग संजोजिका रीता पठानिया के सहयोग से स्वत्रंता संग्राम के गुमनाम नायकों की याद में उनके परिवार और अन्य गांव वासियों के सहयोग से पौधे रोपे।
इस आयोजन में पौधे रोपने के साथ ही हर घर तिरंगा का लहराया गया ओर लोगों को अपने देश के प्रति ओर तिरंगे के सम्मान के बारे में बताया गया। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाया गया ओर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
यह पहल करके रीता पठानिया ने स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि भी दी और तिरंगा घर- घर लहरा कर देश भक्ति का संदेश भी दिया।
