राहुल जट्ट,धर्मशाला : राजकीय महाविद्यालय तकीपुर और पंचायत हार जलारी में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम कांगड़ा आईएएस नवीन तंवर ने शिरकत की। एसडीएम कांगड़ा सर्वप्रथम तकीपुर महाविद्यालय पहुंचे और यहां पहुंच कर उन्होंने महाविद्यालय के प्रिंसिपल, स्टाफ और छात्रों के साथ मिलकर वन महोत्सव के इस मौके पर पौधे लगाए।इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय के छात्रों को पेड़ लगाने की आवश्यकता संबंधी जानकारी दी।
इसके बाद एसडीएम कांगड़ा ने हार जलारी पंचायत पहुंचकर पंचायत प्रधान और विभिन्न स्वयं सहायता समूह की सदस्यों के साथ मिलकर वन महोत्सव के उपमंडल स्तरीय मौके पर पौधे लगाए। यहां पहुंच कर उन्होंने पेड़ लगाने के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ पेड़ों की महत्वता के बारे में जानकारी सांझा की। इस उपमंडल स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में एसडीएम कांगड़ा,आईएएस नवीन तंवर सहित बीडीओ कांगड़ा केसर सिंह राणा, महाविद्यालय प्रिंसिपल के.एस अत्री,वन विभाग से ब्लॉक ऑफिसर राकेश शर्मा, कांगड़ा ब्लॉक की भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा चौधरी, प्रधान तकीपुर सुरेश कुमार, पंचायत प्रधान हार जलारी राजकुमार, महाविद्यालयों के छात्र ओर स्वयं सहायता समूह के सदस्य मौजूद रहे।
