By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने दी करोड़ो की सौगात..एथलीट निषाद को 7 करोड़ 80 लाख
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने दी करोड़ो की सौगात..एथलीट निषाद को 7 करोड़ 80 लाख
himachalSports

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने दी करोड़ो की सौगात..एथलीट निषाद को 7 करोड़ 80 लाख

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2024/12/05 at 4:24 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को करोड़ो के इनाम देकर हिमाचल सरकार ने सम्मनित किया है।शिमला में खेल विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए पुरुस्कार समारोह का आयोजन किया गया।जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु, खेल मंत्री यादवेन्द्र गोमा लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह मौजूद रहे।इस दौरान पैरा एथलेटिक्स में ऊना के निषाद को 7 करोड़ 80 लाख देकर सम्मानित किया। इसके अलावा कबड्डी हैंडबॉल क्रिकेट में देश का नाम रोशन करने वाले 21 खिलाड़ियों को 14 करोड़ 77 लाख की राशि देकर सम्मानित किया गया।

कांग्रेस जो कहती है वह करके दिखाती है.. CM

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का जो नारा दिया था उसका सबूत ओलंपिक पैरालंपिक में पदक विजेताओं को सम्मान राशि 8 गुना बढ़ाई गई है और आज राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं को करोड़ों की सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया है. भाजपा केवल समोसे और टॉयलेट की बात कर सकती है. कांग्रेस जो कहती है वह करके दिखाती है..सरकार आने वाले समय में स्कूल कालेजों के राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने वालो को भी सम्मानित करेगी।

मुख्यमंत्री ने खेल मंत्रालय में पिछले बजट में किया अभूतपूर्व बदलाव -यादवेन्द्र गोमा

वहीं युवा एवम खेल सेवा मंत्री यादवेन्द्र गोमा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने खेल मंत्रालय में पिछले बजट में अभूतपूर्व बदलाव किया।मुख्यमंत्री ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं।वर्तमान सरकार अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की है.ओलंपिक पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक के लिए पहले जहां 3 करोड रुपए था इस सरकार ने 5 करोड रुपए किया है वहीं रजत पदक के लिए 2 करोड़ थे अब 3 करोड रुपए दिए जा रहे हैं और कांस्य पदक में एक करोड़ की जगह 2 करोड़ की राशि की गई ।एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक के लिए जहां 50 लाख था अब 4 करोड रुपए दिया जा रहा है रजत पद के लिए 30 लाख था और ढाई करोड़ में दिया जा रहा है। कांस्य पदक 20 लाख था और डेट करोड रुपए दिया जा रहा है।राष्ट्रमंडल खेलों में जहां स्वर्ण पदक के लिए 50 लख रुपए था अब 3 करोड रुपए किया गया है रजत पद के लिए 30 लख रुपए दो करोड़ किया गया है और कांस्य पदक 20 लाख था और एक करोड़ पर किया गया है। यादवेंद्र घूमने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश से बाहर आयोजित होने वाली सभी खेल परीक्षा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 200 किलोमीटर यात्रा के लिए एसी थ्री रेल किराया और 200 मीटर से अधिक यात्रा पर इकोनॉमी क्लास का हवाई किराया देने का प्रावधान किया है।

खिलाड़ी बोले..इस तरह के सम्मान समारोह से बढ़ता है मनोबल

वहीं सम्मान पाने वाले खिलाड़ियों ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है।सरकार को स्कूल स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने की जरूरत है क्योंकि खिलाड़ी स्कूल से ही निकल कर आते हैं ऐसे में स्कूली स्तर पर बेहतर खेल सुविधाएं देने पर सरकार को फोकस करना चाहिए।

इन खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

एथलेटिक्स में ऊना के निषाद कुमार को 7 करोड़ 80 लाख, मंडी के अजय कुमार को एथलेटिक्स 2 करोड़ 50 लाख ,कब्बडी में सिरमौर की रीतू नेगी,पुष्पा राणां,सुषमा,सोलन की कुमारी ज्योति,बिलासपुर की कुमारी निधि सहित पुरुष कब्बडी टीम के सदस्य रहे ऊना के विशाल भारद्वाज को 33 लाख 32 हजार 800 रु की बराबर सम्मान राशि दी गयी। इसके अलावा फेंसिंग खिलाड़ी कुमारी ज्योति दत्ता को 3 लाख ,हैंडबॉल टीम की सदस्य रही बिलासपुर की दीक्षा,शालिनी, प्रियंका ठाकुर,सोलन की निधि,मिताली,भावना,मेनका को 3-3 लाख सम्मान राशि दी गई है।वहीं बोसिया में मंडी की अंजली को 3 लाख,क्रिकेट में रेणुका सिंह 13 लाख 32 हजार,भारतोलन में विकास ठाकुर को 2 करोड़,बॉक्सिंग में मंडी के आशीष कुमार को 5 लाख सहित शूटिंग में हमीरपुर के विजय कुमार को 2 लाख रु सम्मान राशि के रूप में आवंटित किया गया है।

TAGGED: CM Sukhwinder Singh, Shimla sports department
Chandrika December 5, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बिलासपुर में होगा कांग्रेस सरकार का दो वर्ष के कार्यकाल पर समारोह… तैयारियां जोरों पर
Next Article शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश…जनता की समस्याओं का तुरंत निपटारा करे अधिकारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बारिश में भी नहीं थमी आस्था: चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों की भीड़, बाजार में सन्नाटा

Ago

बिलासपुर में तूफान-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से कई रास्ते बंद

Ago

ऊना में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Ago

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?