सुभाष ठाकुर, बिलासपुर: साईं हॉस्टल बिलासपुर के चार खिलाड़ियों ने कबड्डी ओर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य ओर सिल्वर मेडल हासिल किए हैं। मेडल हासिल करने के बाद बुधवार को यह खिलाड़ी वापिस साईं हॉस्टल पहुंचे। यहां पहुंचने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप व वरिष्ठ सेवानिवृत अध्यापक रविंद्र भट्टा मुख्य रूप से मौजूद रहे। इन खिलाड़ियों को मेडल प्राप्त करने पर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को शाॅल व मोमेंटों देकर हाॅस्टल में प्रवेश करवाया गया।
साईं हॉस्टल बिलासपुर के प्रभारी विजय नेगी ने बताया कि बिलासपुर हॉस्टल के चार खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए काॅस्य व सिल्वर मेडल प्राप्त किया हैं। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही 31 दिसंबर से 7 जनवरी तक हरियाणा के हिसार में आयोजित प्रतियोगिता में साईं हॉस्टल बिलासपुर के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन रहा हैं। उन्होंने बताया कि नेशनल बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में आशीष ने काॅस्य पदक, रितिक ने काॅस्य, अंकित ने काॅस्य व कब्बडी प्रतियोगिता में खमिंद्र ने सिल्वर पदक हासिल किया हैं।
इस अवसर पर बिलासपुर पहुंचने पर इन खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित नगर परिषद अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप ने साई हॉस्टल बिलासपुर के खिलाड़ियों व यहां के प्रभारी व कोच प्रमोद खांगटा को विशेष रूप से बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिलासपुर साईं हॉस्टल का खेल गतिविधियों में विशेष स्थान रहा हैं। देश दुनिया में साईं हॉस्टल बिलासपुर के खिलाड़ियों ने अपनी अलग पहचान बनाई हैं।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए साईं हॉस्टल एक अच्छा विकल्प है, यहां से निकले खिलाड़ी आज प्रदेश व केंद्र सरकार में भी अपनी सेवाएं भी दे रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर वरिष्ठ सेवानिर्वत अध्यापक रविंद्र भट्टा ने कहा कि साई हॉस्टल से निकला आज हर एक खिलाड़ी की अपनी अलग पहचान हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी हैं। उधर, साईं हॉस्टल प्रभारी विजय नेगी ने खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन का श्रेय यहां पर उपस्थित कोच प्रमोद खांगटा को दिया हैं।
