विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था से मंदिर न्यास चिंतपूर्णी खिलवाड़ कर रहा हैं। इसका उदाहरण उस स्थान को देखने पर मिलता हैं जहां पर श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए गए माता के झंडों को रखा जाता हैं। यहां पर माता की बहुत सारी फोटो ओर माता के दरबार में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए जा रहे झंडे जमीन पर गिरे हुए हैं।
श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए गए झंडे ओर माता रानी की फ़ोटो या तो पूजा स्थल में होनी चाहिए या फिर उन्हें जल में प्रवाहित कर देना चाहिए परंतु मंदिर न्यास चिंतपूर्णी को श्रद्धालुओं की आस्था की बिल्कुल भी कद्र नहीं हैं क्योंकि यह फोटो मंदिर न्यास के कार्यालय के सामने पड़ी हुई हैं जिसे देखकर यहां आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंच रही हैं।
वहीं डीसी ऊना राघव शर्मा से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा मीडिया के माध्यम से यह मामला उनके ध्यान में आया हैं। इसका संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
