राहुल चावला,धर्मशाला :नौंवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला कांगड़ा में आयुष विभाग की ओर से विभिन्न 32 स्थानों पर योग दिवस मनाया गया। आयुष विभाग की ओर से नौंवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए चयनित स्थानों के अतिरिक्त हर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर्स, पंचायत स्तर, आंगनबाड़ी, स्कूल, महिला मंडलों में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की ओर से हर घर आंगन योग थीम के तहत 26 मई से 20 जून तक जनता के बीच जाकर प्री-योग दिवस मनाया गया।
बुधवार को विश्व योग दिवस पर जिला में 32 स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 25166 लोगों ने भाग लिया। इसके अलावा 26 मई से 20 जून तक आयुष विभाग की ओर से आयोजित किए गए ऑनलाइन सेशन के प्रति भी लोगों का खासा रुझान रहा। डॉ. रश्मि अग्रिहोत्री ने बताया कि इस दौरान 177 ऑनलाइन सेशन आयोजित किए गए, जिनमें 8263 लोगों ने भाग लिया।
