राकेश, ऊना: ऊना जिला मुख्यालय के समूर कलां में स्थित लता मंगेशकर कला केंद्र में आयोजित की जा रही अखिल भारतीय पुलिस जल क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधा। सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में डीजीपी हिमाचल संजय कुंडू ने विशेष रूप से शिरकत की। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन से सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत की। सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल पुलिस बैंड हारमोनी ऑफ पाइन ने अपनी प्रस्तुति दी।
पुलिस बैंड ने अपने हुनर से सबको तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया। हिमाचल पुलिस के डीजीपी संजय कुंडू ने कहा की हिमाचल प्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स का परचम हम लहरा पाए हैं, हालांकि हमारी कोई भी टीम इस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले रही है इसके बावजूद भी हमने ऑल इंडिया वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का जिम्मा उठाया और इस खेल प्रतियोगिता के लिए हमने ऊना के अंदरोली को चुना।
उन्होंने कहा की हमें आशा है कि वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी के बाद वाटर स्पोर्ट्स की संभावनाएं बढ़ेगी और हिमाचल प्रदेश टूरिज्म के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा। इसके लिए उन्होंने अपनी टीम को बधाई भी दी। वहीं उन्होंने कहा की हमारा पुलिस बैंड हारमोनी ऑफ पाइन वर्ल्ड फेमस हो गया हैं। संगीत से जो तनाव है वो कम होता है और जनता के बीच जो दूरियां हैं वह भी कम होती हैं
