By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस सरकार के खिलाफ़ भाजपा का प्रदर्शन, पूर्व मंत्री ने सरकार को लेकर कही ये बड़ी बात
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस सरकार के खिलाफ़ भाजपा का प्रदर्शन, पूर्व मंत्री ने सरकार को लेकर कही ये बड़ी बात
himachalpolitical

कांग्रेस सरकार के खिलाफ़ भाजपा का प्रदर्शन, पूर्व मंत्री ने सरकार को लेकर कही ये बड़ी बात

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/03/04 at 8:38 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: अभी सरकार की ओर से पूर्व की भाजपा सरकार के समय में खोले गए संस्थानों को डिनोटिफाइड करने का विरोध भाजपा की ओर से जताया जा रहा हैं। भाजपा लगातार इस मुद्दे को लेकर अपना विरोध जता रही है और हस्ताक्षर अभियान के साथ ही अब प्रदेश भर में बंद किए गए संस्थानों के विरोध में धरना प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा शिमला शहरी इकाई ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और धरना प्रदर्शन किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार संस्थानों को डि नोटिफाई करके गलत परंपरा शुरु कर रही  हैं। सरकार पूर्व भाजपा सरकार की ओर से खोले गए संस्थानों की समीक्षा का अधिकार रखती है लेकिन इस तरह से फंक्शनल हो चुके संस्थानों को बंद करना जनहित में नहीं हैं।
पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश भारद्वाज ने प्रदेश सरकार की तुलना पाकिस्तान सरकार से करते हुए कहा कि पाकिस्तान में भी आर्थिक हालात ठीक नहीं है और एडवाइजरों के बलबूते सरकार चल रही हैं। हिमाचल प्रदेश में भी एडवाइजरों के सहारे मुख्यमंत्री सरकार चला रहे हैं। कैबिनेट रैंक के साथ अपने चहेतों को मुख्यमंत्री नियुक्तियां दे रहे हैं जिससे फिजूलखर्ची बढ़ी हैं। विधायकों के साथ मुख्यमंत्री का तालमेल नहीं हैं। गारंटी को लेकर कह रहे हैं कि पांच साल में पुरी करेंगे लेकिन अपनी ही गारंटी नहीं है कि सरकार चल भी पाएगी या नहीं।
उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने जनहित में अलग-अलग संस्थान खोले थे जिन्हें बंद करके वर्तमान सरकार लोगों को प्रताड़ित करने का काम कर रही हैं जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। मामले को लेकर विधानसभा के सदन के अंदर और बाहर विरोध जाहिर किया जाएगा।
सुरेश भारद्वाज ने कहा कि एक तरफ सरकार आर्थिक स्थिति का रोना रो रही है और दूसरी तरफ सीपीएस बना रहीं हैं जो कि फिजूलखर्ची के साथ संवैधानिक रूप से भी गलत हैं।।
TAGGED: BJP, congress, former minister, Protest, Shimla
admin March 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने व्यास नदी पर निर्माणाधीन डबललेन पुल के कार्य का लिया जायजा
Next Article पुलिस बैंड हारमोनी ऑफ पाइन ने अखिल भारतीय पुलिस जल क्रीड़ा प्रतियोगिता में दी प्रस्तुति, जमाया रंग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?