बिलासपुर, सुभाष -: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने नाका बंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 907 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस टीम द्वारा नाका बंदी कर वाहनों और लोगों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 907 ग्राम चरस बरामद की।इस संबंध में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद चरस को कब्जे में लेकर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।
