By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला में एलएसडी की बड़ी खेप बरामद, पंजाब और सिरमौर के दो तस्कर गिरफ्तार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला में एलएसडी की बड़ी खेप बरामद, पंजाब और सिरमौर के दो तस्कर गिरफ्तार
himachalNews

शिमला में एलएसडी की बड़ी खेप बरामद, पंजाब और सिरमौर के दो तस्कर गिरफ्तार

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/03/11 at 8:37 PM
Share
शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एलएसडी की खेप बरामद की है। इस मामले में पंजाब और सिरमौर के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी एएसपी शिमला अभिषेक ने मीडिया को दी।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना न्यू शिमला में 10 मार्च 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर टीम ने बीसीएस स्थित हिम निवास क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने संदीप शर्मा निवासी धर्मकोट जिला मोगा, पंजाब और प्रिया शर्मा निवासी ददाहू जिला सिरमौर को गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 562 स्ट्रिप्स यानी स्टैम्प साइज एलएसडी बरामद की गई, जिसका कुल वजन करीब 11.570 ग्राम बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस नशीले पदार्थ की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत एलएसडी की 0.1 ग्राम से अधिक मात्रा को कमर्शियल मात्रा माना जाता है।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी संदीप शर्मा पिछले करीब दस वर्षों से एलएसडी की तस्करी में सक्रिय रहा है। उसके खिलाफ पहले भी चिट्टे की तस्करी से जुड़ा मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और पूरे गिरोह तक पहुंचने के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है।
TAGGED: Shimla Police
Chandrika March 11, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज: बिलासपुर में 907 ग्राम चरस के साथ तीन लोग गिरफ्तार
Next Article लंबित मांगों को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों में रोष, 16 मार्च को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?