संजीव महाजन,नूरपुर: नंगल मोड़ अवैध तरीके से ख़ैर के पेड़ काटने वालों में दो वन काटुओं को पकड़ने में पुलिस ने सफ़लता हासिल की है। इंदौरा विधानसभा में बीती रात करीब 12 बजे कुछ लोगों ने वन परिक्षेत्र रे के तहत कुछ खैर के पेड़ काटुओं ने बडूखर बिट में रात को सरकारी भूमि से खैर काटने का मामला सामने आया है जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग के वन रक्षक विनय कटोच को दी। विभाग को जानकारी मिली थी कि बडूखर वीट में नंगल मोड़ पर अवैध तरीके से खैर के पेड़ काटे जा रहे थे। विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डिप्टी रेंजर लाल सिंह ने विनय कटोच,नीरज पठानिया, संजीव सिंह,लक्ष्य कटोच व पनम को लेकर नाकाबंधी कर दी ताकि वन काटू भाग न सकें।
गुप्त सूचना मिली जानकारी के तहत जब वह उस जगह पर जब वह पहुंचे तो पाया कि कुछ लोगों की ओर से खैर के मोछो को सड़क के पास रखा जा रहा था ऐसे में पुलिस ने मौक़े पर ही दो लोगों को मोछो सहित दबोच लिया,जिनमें संजीव कुमार व गौरव पंजाब के निवासी शामिल है। इसके साथ ही उनके द्वारा उपयोग में लाई जा रही एक मोटरसाइकिल PB07BZ6205 जप्त कर ली गई जबकि एक व्यक्ति जिसका नाम जितेंद्र है वह मौके से चार पहिया वाहन लेकर फरार हो गया।
इसकी सूचना पुलिस थाना इंदौरा को दी गई जिस पर सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मोटर साइकिल को कब्जे में ले कर ख़ैर के 11 मोछो को वन परिक्षेत्र में जमा करवा दिया गया है। वहीं भगोड़े आरोपी की तालाश में कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
