Una, Rakesh-:ऊना पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित यादव के दिशा-निर्देशों पर सहायक उपनिरीक्षक त्रिलोचन के नेतृत्व में टीम ने संतोषगढ़ क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को 7.19 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी संतोषगढ़ के निवासी हैं और किसी ग्राहक को चिट्टा बेचने की फिराक में थे। विशेष अन्वेषण शाखा की सतर्कता से उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया गया।ऊना पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ जन आंदोलन बनाकर ही इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म किया जा सकता है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।एडिशनल एसपी संजीव भाटिया ने बताया कि चिट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस माह के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज किए गए हैं और भविष्य में भी नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
