संजीव महाजन,नूरपुर: फतेहपुर विधानसभा में पुलिस चौकी रैहन व एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम ने कल शाम के समय राजा का तालाब के समीप दाव में दबिश देते हुए 3000 लीटर कच्ची शराब लाहण को कब्जे में लेकर नष्ट किया है।
चौकी प्रभारी रैहन नरेश कुमार ने बताया कि टीम की ओर से उक्त गांव में 20 लीटर अवैध शराब लाहण बरामद कर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया पुलिस व एक्साइज विभाग की ओर से छेड़ा गया अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया की क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री व कच्ची शराब लाहण के कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाएगा ।
