संजीव महाजन,नूरपूर: नशे के खिलाफ़ चलाए गए अपने अभियान में सफलता लगातार पुलिस को मिल रही हैं। नूरपुर पुलिस ने बुधवार को इंदौरा के छन्नी से एक व्यक्ति के घर से चिट्टा बरामद किया हैं। पुलिस ने उक्त मामले में व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया हैं।
मामले में आरोपी अभिषेक उर्फ बव्वू, सुपुत्र महिंदरपाल उर्फ कालू, निवासी गांव व डाकघर छन्नी तहसील इंदौरा,जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया गया हैं। व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।
आरोपी के घर में रेड कर पुलिस ने 31.14 ग्राम चिट्ठा/हेरोइन बरामद किया गया हैं। नूरपूर पुलिस की ओर से मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं।
