By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मार्च में धर्मशाला स्टेडियम में होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच, तैयारियां पूरी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मार्च में धर्मशाला स्टेडियम में होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच, तैयारियां पूरी
himachalSports

मार्च में धर्मशाला स्टेडियम में होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच, तैयारियां पूरी

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/02/09 at 11:07 AM
Share

भावना शर्मा, धर्मशाला: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार हैं। इस टेस्ट मैच को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मार्च के पहले सप्ताह में यह टेस्ट मैच धर्मशाला स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की तैयारियों को लेकर ऑस्ट्रेलियाई दूतावास के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौड़ की।

उन्होंने बताया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरिज का तीसरा मैच पहली से पांच मार्च तक धर्मशाला के मनमोहक क्रिकेट स्टाडियम में होना तय हुआ हैं। उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौड़ ने ऑस्ट्रेलियाई दूतावास की प्रतिनिधि टैरी बक्कनी और सुज़ेन जोसेफ को प्रशासन की ओर से मैच को लेकर किए गए सभी प्रबंधों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया।
उन्होंने बताया कि मैच के दौरान आपदा प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा, यातायात व्यवस्था, अग्निशमन सहित सभी जरुरी व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों ने तैयारियां कर ली हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन दोनों टीमों के खिलाड़ियों, उनके प्रबंधन स्टाफ और दर्शकों को मैच के दिनों में सुगम व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि मैच के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा के निदान के लिए उपायुक्त कार्यालय में 24×7 स्थापित कंट्रोल रूम पर 01892-229050, 229051, 229052 ओर टोल फ्री नंबर 1077 पर किसी भी समय संपर्क किया जा सकता हैं।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त पुलिस सहायता कक्ष भी 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि मैच के दौरान किसी भी आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ ओर एसडीआरएफ की टीमें हर पल तैयार रहेंगी। उन्होंने बताया कि मैच के दौरान किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति और आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए प्रशासन द्वारा स्टेडियम में 20 फरवरी के बाद एक मॉक ड्रिल भी करवाई जाएगी।
ऑस्ट्रेलियाई दूतावास के प्रतिनिधियों ने प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए तैयारियों से संतुष्टि जताई। बैठक में एएसपी कांगड़ा मयंक चौधरी, आईएएस प्रोबेश्नर नेत्रा मेती, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता, प्रधानाचार्य टांडा मेडिकल कॉलेज डॉ. भानु अवस्थी, एसएमओ जोनल अस्पताल धर्मशाला डॉ. राजेश गुलेरी, डीएसपी एसडीआरएफ सुनिल राणा और एचपीसीए के प्रतिनिधि समीर सिंह उपस्थित रहे।
TAGGED: complete, Dharamshala, India-Australia, Preparations, Stadium, Test match
admin February 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जसूर में पुलिस ने घर से बरामद किया 31.14 ग्राम चिट्टा,एनडीपीएस के तहत मामला किया दर्ज
Next Article ऊना के गगरेट में भीषण अग्निकांड, झुग्गियों में आग लगने से जिंदा जले चार बच्चे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?