राकेश, ऊना: गुरुवार को प्रदेश भर में रामनवमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में ऊना जिला में भी हिमाचल पुलिस की ओर से पुलिस लाइन झलेड़ा स्थित माता के मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिला ऊना पुलिस की ओर से हवन यज्ञ करवाया गया। इस हवन यज्ञ में बकायदा एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर,एडिशनल एसपी संजीव भाटिया, डीएसपी अजय ठाकुर शामिल हुए और उन्होंने इस हवन यज्ञ में आहुति डाली और कंजक पूजन किया।
इस दौरान भजन कीर्तन कर माता का गुणगान भी किया गया। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया की रामनवमी के मौके पर पुलिस लाइन झलेड़ा स्थित माता के मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस मंदिर में लोगों की अटूट आस्था है जिसको देखते हुए पुलि की ओर से रामनवमी के दिन भंडारे का आयोजन किया गया हैं। बड़ी संख्या में इस भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया हैं।
