नालागढ़ : जगत सिंह – नालागढ़ में चोरी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला वार्ड नं 2 का है, जहां से एक बाइक चोरी होने का मामला एक व्यक्ति द्वारा नालागढ़ चौकी में दर्ज करवाया गया था।
पुलिस ने पीरस्थान में एक कबाड़ की दुकान से बाइक को बरामद किया,जिसके बाद दुकान मालिक से बाइक बेचने वाले चोर के बारे पूछताछ की गई । जिसमें उसने बताया कि 2 दिन पहले वार्ड नंबर 2 मनीष नामक व्यक्ति ₹3500 में इसके पास यह बाइक बेच कर गया था। पुलिस ने मनीष को पकड़ा और दोनो पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही में पुलिस जुट गई है।
वहीं मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ नालागढ़ कुलदीप शर्मा ने बताया कि एक बाइक चोरी का मामला पुलिस चौकी नालागढ़ आया था ।जिस व्यक्ति ने बाइक चुराई और जहां बेची दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है । वहीं उन्होंने बाइक भी रिकवर कर ली है । उन्होंने कहा कि दोनों पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस आगामी जांच में जुटी हुई है ।
