नालागढ़ : जगत सिंह – नालागढ़ के रामशहर के बाद अब बघेरी में चोरों ने लिफ्ट वाटर सप्लाई स्कीम बघेरी को निशाना बनाया है। चोरों ने पहले वाटर सप्लाई स्कीम के लिए बिजली बोर्ड के द्वारा 66केवी ट्रांसफार्मर से थ्री फेस एलटी लाइन कनेक्टर को चोरी किया। जिसके बाद जल शक्ति विभाग की वाटर सप्लाई स्कीम से दो बड़े पंप और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। इस चोरी से बिजली बोर्ड व जल शक्ति विभाग को करीब 7 लाख रूपये का नुकसान हुआ है।
विद्युत मंडल नालागढ़ को फिल्ड स्टाफ से सूचना मिली कि वाटर सप्लाई स्कीम के लिए जा रही करीब 700 मीटर विद्युत लाइन को किसी अज्ञात द्वारा बुधवार देर रात काट कर चोरी कर लिया गया जिसकी कीमत करीब 1.20 लाख रूपये थी। इसके साथ जल शक्ति विभाग के पंप हाउस से चोरों ने 2 बड़े पंप समेत सामान भी चोरी कर लिया गया, जिसकी कीमत करीबन 6 लाख रूपए थी। बिजली बोर्ड मंडल नालागढ़ के अधिशाषी अभियंता हिमेश धीमान ने कहा कि पहले भी चार घटनाएं रामशहर के विभिन्न एरिया में हो चुकी है, जहां से चोरों ने बिजली की लाइनों को काटकर चोरी कर लिया है।
डीएसपी डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान का कहना है कि बिजली लाइन चोरी के मामले संज्ञान में है ।इन मामलों को देखते हुए स्पेशल एक टीम का गठन कर लिया गया है, जो कि बीते दिनों हुए लाइन चोरी के मामलों की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपी हिरासत में होंगे।
