विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: चिंतपूर्णी थाना पुलिस की ओर से बिना एम फॉर्म के चिंतपूर्णी में लाकर रेत ओर बजरी बेचने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 25 दिनों में 9 वाहन चालकों के चालान काट कर पुलिस ने 58 हजार का जुर्माना वसूला है। रेत और बजरी लाकर बेचने वालों को एम फॉर्म जरूरी होता है,लेकिन कुछ वाहन चालक बिना एम फार्म के रेत और बजरी लाकर चिंतपूर्णी बेच रहे थे जिस पर पुलिस ने नज़र रखी और कार्रवाई की है।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रूप से रेत बजरी लेकर आ रहे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। बता दें कि पुलिस ने पेपर मालिकों से पुलिस ने 7500 प्रति वाहन जुर्माना वसूला है और ट्रैक्टर चालकों से 4500 प्रति वाहन जुर्माना वसूला है। चिंतपूर्णी थाना प्रभारी रोहिणी ठाकुर ने बताया कि पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि कुछ वाहन चालक बिना एम फार्म के रेत और बजरी सप्लाई कर रहे हैं जिससे सरकार को मिलने वाले रेवेन्यू पर असर पड़ रहा है। इन पर तत्काल कार्रवाई कर इनसे जुर्माना वसूला गया है।
