By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पोस्टल बैलेट के लिए रिटर्निंग अधिकारी अलग से स्थापित करें स्ट्रांग रूम: सौरभ गौड
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > पोस्टल बैलेट के लिए रिटर्निंग अधिकारी अलग से स्थापित करें स्ट्रांग रूम: सौरभ गौड
electionhimachalpolitical

पोस्टल बैलेट के लिए रिटर्निंग अधिकारी अलग से स्थापित करें स्ट्रांग रूम: सौरभ गौड

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/10/27 at 10:34 AM
Share

नाहन/देवेन्द्र कुमार: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सिरमौर जिला के लिए नियुक्त किए गए सामान्य पर्यवेक्षक सौरभ गौड ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए जिला के समस्त रिटर्निंग अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने रिटर्निग अधिकारियों को जिला के 80 साल आयु से अधिक के मतदाताओं तथा दिव्यांग मतदाताओं को मतदान की सुविधा प्रदान करने के लिए जल्द से मोबाइल टीमों को फील्ड में भेजकर पोस्टल बैलेट उपलब्ध करवाकर तथा इन्हें भरने के उपरांत वापिस एकत्र करने को कहा।

उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट के लिए रिटर्निग अधिकारी अलग से स्ट्रांग रूम स्थापित करें और सुरक्षित ढंग से पोस्टल बैलेट को इसमें रखें। उन्होंने रिटर्निग अधिकारियों को सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति करने के भी निर्देश दिए। निर्वाचन संबंधी तैयारियों पर चर्चा करते हुए सामान्य पर्यवेक्षक ने कहा कि नामांकन दाखिल किये जा चुके हैं और अब इनकी जांच का कार्य होना है। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच का कार्य बारीकी के साथ किया जाना चाहिए, क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसमें किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना नहीं रहनी चाहिए। इसी प्रकार पड़ताल के बाद नामांकन वापसी का कार्य भी एक संवेदनशील मामला है और इसका निष्पादन जिम्मेवारी के साथ किया जाना चाहिए।

उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जिला निर्वाचन अधिकारी आर.के.गौतम ने जिला में निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जानकारी सांझा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन एक पर्व की तरह है और इसे सभी को मिल-जुल कर जिम्मेवारी के साथ पूरा करना है। पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त उपायुक्त, तहसीलदार निर्वाचन वेद शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

TAGGED: Himachal election, postal ballot, Returning Officer, strong room
admin October 27, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बिना M फार्म के चिंतपूर्णी में रेत बजरी बेच रहे वाहन चालकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, वसूला जुर्माना
Next Article चुनावों को लेकर पुलिस अधीक्षक मंडी ने तैयार किया पोलिंग बूथों का सुरक्षा व्यवस्था का खाका
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?