शिमला,संजु चौधरी(TSN)-मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मालदीव दौरे को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है।भाजपा इस पर निशाना साध रही है।भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने जम्मू कश्मीर में कहा है कि हिमाचल में feel good factor नहीं है यही वजह है कि प्रदेश की चिंता छोड़ सीएम सुक्खू मालदीव में सुकून ढूंढ रहे हैं।बीजेपी मीडिया प्रभारी करण नंदा ने भी उनके दौरे पर निशाना साधा।
सीएम सुक्खू सैर सपाटे में मस्त जनता त्रस्त-करण नंदा ने
वहीं भाजपा मीडिया प्रभारी करण नंदा ने शिमला में कहा कि दुनिया के लोग महाकुंभ आ रहे हैं और सीएम सुक्खू बिना किसी को बताए अपने दोस्तों के साथ मालदीव के सैर सपाटे पर मस्त हैं।प्रदेश में विकास ठप्प,जनता त्रस्त और सीएम सुक्खू मस्त हैं।कर्ज एक लाख करोड़ पार हो गया है और सीएम सुक्खू हेलिकाप्टर को शादियों के घुमा कर पैसे की बर्बादी कर रहे हैं।मुख्यमंत्री से अगर सत्ता चल नहीं रही तो वो छोड़ दें भाजपा के पास सक्षम नेतृत्व है जो प्रदेश के विकास करेंगे।
कांग्रेस विधायक बोले..कौन कहां जा रहा है इसके बजाय प्रदेश के हितों की चिंता करें भाजपा
वहीं भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए पूर्व सीपीएस व वर्तमान विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री या कौन कहां जा रहा है इसकी चिंता छोड़ कर प्रदेश हित के बारे में सोचना चाहिए और सकारात्मक सोच रखनी चाहिए।भाजपा की देनदारियों को देने के लिए प्रदेश सरकार कर्ज ले रही है और बिना कर्ज के कोई सरकार चल ही नहीं सकती। केंद्र सरकार भी कर्ज पर चल रही है,ऐसे में अनुराग ठाकुर और भाजपा नेताओं को केंद्र से हिमाचल को आर्थिक मदद दिलाने के लिए काम करना चाहिए।
