नालागढ़/जगत सिंह: चुनाव नजदीक आते ही राजनीति भी गरमा गई है। इस बीच नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पोस्टरों पर क्रॉस के निशान लगाने का मामला सामने आया है।
तीनों नेताओं के पोस्टरों पर बीजेपी मुर्दाबाद लिखा गया है। जबकि भाजपा से बागी होकर आजाद चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक के एल ठाकुर के समर्थन में केवल ठाकुर जिंदाबाद लिखा गया है।
उधर, बीजेपी प्रदेश युवा मीडिया प्रभारी सौरव धीमान ने कहा कि टिकट कटने के बाद केवल ठाकुर बौखला गए है व उनके समर्थक ओछी राजनीति कर रहे है।
