नाहन/देवेन्द्र कुमार: चुनाव आचार संहिता के दौरान सामने आ रही शिकायतों पर चुनाव आयोग द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। आयोग द्वारा ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन शिकायतें भी ली जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी राम कुमार गौतम ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जहां ऑनलाइन सी-विजिल एप पर शिकायतें आ रही है। वहीं कंट्रोल रूम व हेल्पलाइन के जरिए भी offline शिकायतें सामने आ रही है।
उन्होंने कहा कि अभी तक ऑनलाइन 16 शिकायतें सामने आई थी। जिनमें से 9 पर कार्रवाई हुई है। जबकि ऑफलाइन 24 शिकायतों में से 15 पर कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों पर भी कार्रवाई की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सिरमौर जिला में हर विधानसभा क्षेत्र में 9-9 फ्लाइंग स्क्वायड टीमें बनाई गई है, जो 24 घंटे काम कर रही है और किसी भी प्रकार की शिकायत आने पर त्वरित मौके पर पहुंच जाती है। उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील की है।
