By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: OPS Vs NPS को लागू करने पर गरमाया मुद्दा, जानिए किसमें क्या है खास
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > OPS Vs NPS को लागू करने पर गरमाया मुद्दा, जानिए किसमें क्या है खास
electionhimachalpolitical

OPS Vs NPS को लागू करने पर गरमाया मुद्दा, जानिए किसमें क्या है खास

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/07 at 3:23 PM
Share

हिमाचल (एकता): जैसे-जैसे हिमाचल में चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे ही पुरानी पेंशन योजना पर राजनीति गर्माती ही जा रही है। आपको बताते हैं कि नई पेंशन और पुरानी पेंशन योजना में क्या फर्क है। दरअसल कई राज्यों में कर्मचारी काफी समय से पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल करने और नई पेंशन योजना को बंद करने की मांग कर रहे हैं। इसे बहाल करने के लिए अब तो लोग सड़कों पर ही उतर आए हैं।

नई और पुरानी पेंशन योजना में जानिए क्या है फर्क

बता दें कि नई पेंशन योजना के तहत कर्मचारी के मूल वेतन से 10 प्रतिशत राशि काटी जाती है और उसमें सरकार 14 फीसदी अपना हिस्सा डालती है। पुरानी पेंशन योजना में कर्मचारियों की सैलरी से किसी तरह की कटौती नहीं होती। पुरानी पेंशन बहाली और एनपीएस खत्म करने को लेकर केंद्रीय कर्मचारी संगठनों का आंदोलन तेज हो रहा है।

जानिए पुरानी पेंशन योजना के लाभ

पुरानी पेंशन योजना के बहुत से फायदे हैं। जिन कर्मियों की न्यूनतम 10 साल की क्वालिफाइंग सर्विस होती है उन्हें अंतिम आहरित वेतन का 50 प्रतिशत मासिक पेंशन के रूप में दिया जाता है। कम्युटेशन के पश्चात शेष पेंशन और पूर्ण पेंशन पर महंगाई भत्ते का, 15 साल तक भुगतान किया जाता है। अगर 15 साल से पहले पेंशनभोगी की मौत हो जाती है तो शेष परिवर्तित पेंशन के पुनर्भुगतान की कोई आवश्यकता नहीं होती। इतना ही नहीं 80 साल की उम्र के बाद भी पेंशनधारक को 20 फीसदी बढ़ोतरी का लाभ मिलता है।

एनपीएस योजना में जानिए क्या है कमी?

एनपीएस योजना में वास्तविक वेतन और महंगाई भत्ते का 10 फीसदी का योगदान देना होता है। सरकार भी अपनी ग्रांट के रूप में समान धनराशि का योगदान करती है। 15 फीसदी के बराबर की धनराशि को शेयर मार्केट में तथा 85 फीसदी के बराबर की धनराशि को  सरकारी एवं निजी बांड में निवेश करते हैं। हालांकि एनपीएस योजना में निवेश के ऊपर रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती। इसमें मूल धनराशि में भी नुकसान उठाना पड़ता है।

हिमाचल से किया पुरानी पेंशन बहाली का वादा

हिमाचल प्रदेश में इसी वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव है और राजनीतिक दल पूरी तरह से चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए हैं। वहीं कांग्रेस ने चुनाव से पहले एक बड़ा वादा कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि अगर हिमाचल प्रदेश और गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो दोनों राज्यों में पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू की जाएगी।

TAGGED: himachal, NPS Plan, OPS
admin October 7, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सुरेश कश्यप बोले- हिमाचल में सर्वे के आधार पर टिकट देगी BJP
Next Article 10 अक्टूबर को सोलन दौरे पर जेपी नड्डा, 2500 जन प्रतिनिधियों से करेंगे बैठक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह, भाजपा के दावों पर अजय महाजन का पलटवार

Ago

नूरपुर में नशा तस्करों पर पुलिस का प्रहार, 1.345 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

Ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर CM सुक्खू का संदेश, प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प

Ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर शिमला में मिनी मैराथन, नशामुक्त और स्वच्छ हिमाचल का दिया संदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?