नाहन/देवेन्द्र कुमार: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि हिमाचल में पार्टी टिकट फाइनल करने की जल्दबाजी में नहीं है सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे सुरेश कश्यप ने मीडिया से बातचीत की। सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में समय आने पर भाजपा अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेगी फिलहाल टिकट फाइनल करने में कोई जल्दबाजी नहीं है।
उन्होंने कहा कि हाईकमान के मुताबिक सर्वे के आधार पर टिकट फाइनल किए जाएंगे और जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों को ही टिकट दिया जाएगा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में परमिशन का दावा किया साथी एक सवाल के जवाब में सुरेश कश्यप ने कहा कि जल्द ही अमित शाह सिरमौर जिला के दौरे पर पहुंचेंगे उनका दौरा तय है।
सांसद व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने रक्षा संबंधी स्थाई समिति में बतौर सदस्य नामित करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष का आभार जताया है। कश्यप ने कहा कि उन्होंने 16 साल तक फौज में अपनी सेवाएं दी है और अब उनको उनकी पसंदीदा समिति में शामिल किया गया है।
