मंडी/परी शर्मा: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगें। वहीं मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी सारी तैयारियां कर दी है। निष्पक्ष और शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हो इसको लेकर पुलिस और होमगार्ड के 2600 जवान व सीएपीएफ की सात कंपनियां डयूटी के लिए बूथों पर तैनात रहेगी। इसके अलावा आज ही विभिन्न पोलिंग स्टेशनों पर पोलिंग पार्टियां रवाना हो जाएगी।
मंडी जिला के पोलिंग बूथों पर 2600 जवान ड्यूटी पर रहेगें तैनात
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने भी सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। मंडी में पत्रकार वार्ता कर एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने जानकारी सांझा की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हो इसको लेकर अति संवेदनशील व साधारण पोलिंग बूथों पर पुलिस और होमगार्ड के 2600 जवान व सीएपीएफ की सात कंपनियां बूथों पर तैनात रहेगी।
60 स्थानों पर नाकाबंदी
एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव के दृष्टिगत जिला के 60 जगहो पर नाकाबंदी की गई है और वाहनों की चैंकिग की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री इधर से उधर लाई या ले जाई ना जाएं। वही उन्होंने कहा कि आज ही पोलिंग पार्टियां अपने-अपने पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना हो जाएगी।
अवैध शराब के जिला में 64 व नशीले पदार्थो के 22 मामले दर्ज
शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आचार संहिता लगने के बाद अब तक अवैध शराब के 64 मामले दर्ज कर 14 हजार लिटर अवैध शराब को कब्जे में लिया गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत 22 मामले दर्ज हुए है जिसमें 14 मामले चरस और आधा किलो हेरोईन बरामद हुई है। इसके अलावा एक किलो सोना पकड़ा गया है, दो जगहों पर 4 लाख कैश को बरामद किया गया है। सभी मामलों में मुकदमा दर्ज की कार्यवाही की जा रही है। वही एसपी ने ये भी जानकारी दी कि अब तक जिला में 12367 पंजीकृत हथियार धारकों में से 11703 हथियार धारकों ने ही अपनी हथियार जमा करवायें है। बाकी बचे लोग भी जल्द अपने हथियार थानों में जमा करवायें अन्यथा कानूनी काय्रवाही अमल में लाई जा सकती है।
10 नवम्बर शाम 5 बजे से ड्राई डे घोषित
पुलिस अधिक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला मंडी में मतदान से 72 घंटे पूर्व यानि 10 नवम्बर शाम 5 बजे से 12 नवम्बर, शाम 5 बजे तक या मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने तक ड्राई डे घोषित किया गया है। एसपी ने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
