By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना के कुछ इलाकों में की जाती है पोना गन्ना की खेती… दूसरे गन्ने के मुकाबले अलग, जानिए विशेषता
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऊना के कुछ इलाकों में की जाती है पोना गन्ना की खेती… दूसरे गन्ने के मुकाबले अलग, जानिए विशेषता
himachalNews

ऊना के कुछ इलाकों में की जाती है पोना गन्ना की खेती… दूसरे गन्ने के मुकाबले अलग, जानिए विशेषता

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/02/27 at 3:15 PM
Share

ऊना:राकेश (TSN)-गन्ने का रस काफी लोग पीते हैं और गन्ने के रस से गुड और शक्कर आदि तैयार कर इसका सेवन करते हैं.किसानों द्वारा गन्ने की खेती भी बड़े स्तर पर की जाती है,क्योंकि अच्छी पैदावार होने से किसानों को अच्छे दाम भी मिलते हैं,लेकिन आज हम आपको गन्ने की एक ऐसी किस्म के बारे में रूबरू करवाने जा रहे हैं जो कि सिर्फ जिला उन्ना मुख्यालय पर वार्ड नंबर 9 और 10 बैली मोहल्ला में कुछ ही एरिया में बोया जाता है,जिसको पोना गन्ना के नाम से जाना जाता है.

पोना गन्ना सिर्फ रस के लिए होता है इस्तामल

पोना गन्ने का सेवन सिर्फ रस के लिए किया जाता है क्योंकि इसके रस से ना तो चीनी बनती है और ना ही गुड जायदा बन पाता है.यह गन्ना दूसरे गन्ने के मुकाबले देखने में काफी अलग है और इसकी लंबाई करीब 10 फीट होती है. द समर न्यूज टीम इसका जायजा लेने के लिए जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 9 और 10 पहुंची.यहां पर एक किसान द्वारा पोना गन्ने की पैदावार की गई थी.उन्होंने मीडिया को अपने खेत में ले जाकर पोना गन्ना की फसल को दिखाया.पोना गन्ना देखने में दूसरे गन्ने के मुकाबले काफी मोटा और लंबा है और इंसान इसको चूसने की कोशिश करता है तो बड़ी आसानी से इसको छिल कर इसका जूस पी सकता है, जबकि दूसरे गन्ने काफी मजबूत होते हैं और उसमें रस भी कम निकलता है. इस पोना गन्ने में रस ज्यादा निकलता है और इसका रस का स्वाद भी बहुत अच्छा है.

पोना गन्ना की मार्किट में है काफी डिमांड

किसान ने बताया की पोना गन्ने की खेती उनके पूर्वज काफी समय से कर रहे हैं.यह पोना गन्ना कहां से आया इसकी उनके पास भी कोई सटीक जानकारी नहीं है.यह गन्ना वार्ड 9 और 10 के एरिया में बोया जाता है,जबकि इसकी पैदावार को बढ़ाने के लिए ऊना के अलग हिस्सों में इसको बोया गया था,लेकिन वहां पर इसकी फसल कामयाब नहीं हो सकी. किसान के मुताबिक यह पोना गन्ना ऊना मुख्यालय पर ही बोया जाता है.किसान के मुताबिक उन्होंने अनेक राज्य का भ्रमण किया,लेकिन कहीं पर भी पोना गन्ने की वैरायटी देखने को नहीं मिली है.गन्ने के जूस का कारोबार करने वाले लोग इसको लेकर जाते हैंऔर इसका रस निकालकर लोगो को बेचते है.दूर दूर से लोग इस गन्ने को लेने के लिए आते है. किसान के मुताबिक इस पोना गन्ने की फसल उगाने से उनकी आमदनी भी अच्छी होती है और लोगों को अच्छा जूस भी पीने को मिलता है.किसान के मुताबिक पोना गन्ने का रस पीने से शरीर में कई प्रकार के रोगों को भी दूर करता है और इंसान को तंदुरुस्त रखता है,इसलिए लोग जायदा पोना गन्ना का रस पीना पसंद करते है.

TAGGED: Una Pona sugarcane
Chandrika February 27, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल में राज्यसभा की एक सीट के लिए मतदान जारी…68 में से 67 विधायकों ने डाला वोट
Next Article हिमाचल विधानसभा सदन के अंदर और बाहर हंगामा… सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे पर लगाए ये आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?