शिमला :संजु चौधरी (TSN)-हिमाचल विधानसभा सदन में कटौती प्रस्ताव पर विश्वास मत पर सियासत गरमागई.आलम ये रहा कि सदन के बाहर और अंदर खूब हंगामा हुआ. विधानसभा में कटौती प्रस्ताव की चर्चा में विश्वास मत मांगने को लेकर दोपहर भोजन अवकाश के बाद फिर से सदन की कार्यवाही शुरू हुई। विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने फिर से यह मामला उठाया जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी शुरू हो गई।सदन के अंदर हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी।
सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर आ गया।जबकि विपक्ष के सदस्य नारेबाजी करते हुए स्पीकर को घेरने के लिए उनके चेंबर में पहुंच गए।
विपक्ष तानाशाही कर बदतमीजी पर उतर आया -CM
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि विपक्ष बेवजह सदन में हल्ला कर रहा है और तानाशाही कर बदतमीजी पर उतर आया है। सतापक्ष के सभी विधायक सदन में मौजूद थे, उल्टे विपक्ष के विधायक सदन में नही थे।
मार्शल बुलाकर विपक्ष के सदस्यों के साथ किया दुर्व्यवहार -नेता प्रतिपक्ष
उधर विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया कि सदन में कटौती प्रस्ताव पर चर्चा ना करना सरकार की विफलता को दर्शाता है. सरकार विश्वास मत खो चुकी है. जब विपक्ष विधानसभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचा तो मार्शल बुलाकर विपक्ष के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया गया,यहाँ तक के विपक्ष के सदस्यों का गला तक पकड़ लिया।
