अनिल नेगी,किन्नौर: किन्नौर जिला के पूह पंचायत में लोग हिम तेंदुए के आतंक से ख़ौफ़ज़दा हैं। यहां हिम तेंदुए का आतंक दिन ब दिन बढ़ता जा रहा हैं। ग्राम पंचायत पूह के लोग रात होते ही डर के साये में जीने पर मजबूर हैं। लोग तेंदुए के डर से अब घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। तेंदुआ यहां लोगों के पालतू जानवरों को अपना शिकार बना रहा हैं।
ग्राम पंचायत पूह के युवक मंडल व जिला परिषद सदस्य शांता नेगी ने बताया कि मूरंग गांव में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा हैं। तेंदुए ने अभी तक सिर्फ लोगों के पालतू जानवरों को ही फिलहाल अपना शिकार बनाया हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक तेंदुए ने पूह गांव के मध्य पालतू भेड़, घोड़े व कुत्ते को अपना शिकार बनाया हैं।
उन्होंने कहा कि इन दिनों ग्रामीण रात्रि के समय अपने बाग बगीचों में कार्य करते के बाद घर को लौटते हैं, ऐसे में खुलेआम निडर होकर घूम रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग को भी सूचना दे दी गई हैं। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों व सहायक आयुक्त किन्नौर राजेंद्र कुमार गौतम से भी इस विषय पर मुलाक़ात कर अपील की हैं कि जल्द से जल्द पूह ग्राम पंचायत में खुलेआम घूम रहे तेंदुए को आदमखोर होने से पूर्व ही काबू कर ग्रामीणों को तेंदुए के आतंक से निजात दिलवाई जाए।
जिला परिषद सदस्य शांता नेगी ने प्रशासन के मुख्य अधिकारी सहायक आयुक्त राजेंद्र गौतम को पूह ग्राम पंचायत में खुले में घूम रहे हिम तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग व स्पेशल रेस्क्यू टीम की मांग भी की हैं, ताकि हिम तेंदुए को पकड़ा जा सके।
