मंडी : परी शर्मा – नेरचौक मेडिकल कॉलेज नेशलन हाईवे के साथ लगता है और यंहा ट्रैफिक की समस्या रहती है। जिस कारण हादसे का खतरा बना रहता है। बीते मंगलवार को बल्ह पुलिस ने ट्रैफिक की समस्या को सुधारने के लिए कार्यवाही की। पुलिस कर्मियों ने अस्पताल के गेट के पास लगी रेहड़ियों और अन्य दुकानों को वंहा से हटाया ताकि मरीजों और पैदल यात्रियों को परेशानी ना हो।
मेडिकल कॉलेज गेट के बाहर लगी रेहड़ियों को हटाया
लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल नेरचौक में काफी संख्या में मरीज अपने इलाज के लिए पहुंचते है और उनके साथ उनके तीमारदार भी होते है। इस कारण अस्पताल और इसके मुख्यद्वार पर भीड़ रहती है। चूंकि नेरचौक मेडिकल कॉलेज नेशलन हाईवे के साथ लगता है और यंहा ट्रैफिक की समस्या रहती है जिस कारण हादसे का खतरा बना रहता है। इसी समस्या को देखते हुए बीते मंगलवार को बल्ह पुलिस ने ट्रैफिक की समस्या को सुधारने के लिए कार्यवाही की। अस्पताल के बाहर लगी रेहड़ियों और कुछ दुकानों को वंहा से हटाया है साथ ही अधिक देर तक गाड़ी और बसे खड़ी रहने पर भी पुलिस ने कार्यवाही की। उधर इस मामले पर एएसपी मंडी सागर चंद ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज नेशलन हाईवे के साथ लगता है इस कारण वंहा ट्रैफिक की समस्या रहती है। इसी समस्या को देखते हुए बीते कल बल्ह पुलिस ने कार्यवाही की है। उन्होने कहा कि ट्रेफिक को लेकर आगामी दिनों में भी पुलिस लगातार कार्यवाही करेगी साथ ही अस्पताल के अन्य गेट को खुलवाने की गुजारिश उपायुक्त से की गई है।
