मंडी/परी शर्मा: मंडी जिले की सदर विधानसभा क्षेत्र में दिन प्रतिदिन राजनीतिक उथल पुथल देखने को मिल रही है।कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला जिस पंडित सुखराम परिवार के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को हाशिए पर धकेलते रहे। आज उसी राजीव शुक्ला को पंडित सुखराम शर्मा के परिवार के नेताओं की असलियत भी मालूम हो चुकी है और शुक्ला ने सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया है। प्रदेश के विधानसभा चुनावों की आदर्श आचार संहिता के लिए लगभग दस से बारह दिन शेष बचे हुए है। सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष कौन होगा, कमेटी कैसी बनेगी कमेटी में कौन कौन होंगे। यह कार्य मंडी सदर ब्लॉक कांग्रेस की मुश्किल भी खड़ी कर सकता है । सदर ब्लॉक कांग्रेस में अनिल शर्मा के अधिक समर्थक होने की आशंका देखी जा रही थी। जिसके कारण प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और प्रदेशाध्यक्षा मंडी सांसद प्रतिभा सिंह द्वारा यह फैसला लिया गया है।
सुविधा की राजनीति करने पर शुरू किया कोसना
मंडी सदर से पंडित सुखराम परिवार कांग्रेस का वर्षों से वर्चस्व बना रहा। पंडित सुखराम शर्मा तथा उनके पोते की राजनीतिक महत्वाकांक्षा परिवार की राजनीतिक विरासत को मुश्किल में डाल चुके हैं। पंडित सुखराम परिवार को जनता द्वारा सुविधा की राजनीति करने पर कोसना शुरू कर दिया है । कांग्रेस हाईकमान भी पंडित सुखराम शर्मा को तब तक तवज्जो देती रही जब तक पंडित सुखराम शर्मा तथा उनका बेटा अनिल शर्मा कांग्रेस में रहे। लेकिन अनिल शर्मा तथा उनके बेटे आश्रय शर्मा द्वारा कांग्रेस एक नही बल्कि बार बार कांग्रेस को धोखा दे कर बीजेपी में शामिल होते रहे। बीजेपी ने जब अनिल शर्मा और आश्रय शर्मा की मनमानी चलने नही दी तो अब मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के भरे मंचों पर बार बार बेईजत होना पड़ रहा है।
