नाहन : देवेंद्र कुमार -(TSN)- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर ऐतिहासिक शहर नाहन में आज सुबह एक प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के बच्चों ने हिस्सा लिया । प्रभात फेरी को डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने हरी झंडी दिखाई ।
प्रभात फेरी के दौरान राजकीय आदर्श शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीसी ने मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई । साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा परम माल्यार्पण भी किया। विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के छात्रों ने शहर में लोगों तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाया। इस मौके पर डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म दिवस पर प्रभात फेरी व स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि आज के दिन जिला की सभी पंचायतों में भी विशेष ग्राम सभाओं को आयोजित करने के निर्देश स्वच्छता को लेकर दिए गए साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों से भी स्वच्छता अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही ताकि लोग अपने जीवन में स्वच्छता को सुनिश्चित करें।डीसी ने यह भी कहा कि आज 17 सितंबर को शुरू हुए स्वच्छता पखवाड़े का भी समापन होने जा रहा है और इस पखवाड़े के दौरान जिला में कहीं कार्यक्रम आयोजित हुए।
