कुल्लू : मनमिंद्र अरोड़ा- जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में जनवरी माह में हुए विंटर कार्निवल में मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रतिभा सिंह नहीं बुलाए जाने पर अब सांसद आक्रोशित हो गई है। सांसद ने इस बात की चर्चा डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग से भी की है और इस बारे अब एस डी एम मनाली से भी जवाब मांगा गया है।
डीसी के माध्यम से एसडीएम मनाली से मांगा लिखित जवाब
सोमवार को सांसद प्रतिभा सिंह दिशा कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी तो वह कार्निवाल में उन्हें ना बुलाए जाने पर काफी नाराज हुई। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें इस मामले में जवाब नहीं दिया गया तो वह इस मामले को लोकसभा में भी उठाएगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि विंटर कार्निवल में उन्हें एक सांसद के तौर पर आमंत्रित किया जाना चाहिए था। लेकिन विंटर कार्निवल कमेटी के द्वारा ना तो कोई फोन किया गया और ना ही उन्हें कोई निमंत्रण पत्र जारी किया गया है। ऐसे में विंटर कार्निवल कमेटी के द्वारा कोई प्रोटोकॉल फॉलो नहीं किया गया है। सांसद प्रतिभा सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मामले को लेकर डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग के साथ बात की गई है और एसडीएम से भी जवाब मांगा गया है। अगर जवाब नहीं दिया जाता है तो वह इस मामले को लोकसभा में भी रखेगी।
