मंडी/परी शर्मा: एक ओर जंहा भाजपा बागी होकर आजाद चुनाव लड़ रहे कार्यकर्ता को मनाने में लगी है और नामाकंन वापिस लेने की बात कर रही है। वही हिमाचल भाजपा चुनाव प्रचार समिति के पूर्व संयोजक और मंडी सदर विधानसभा से आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे प्रवीण शर्मा ने साफ कह दिया है कि वे किसी भी सुरत में नामांकन वापिस नही लेगें और पूरे संकल्प, मनोयोग के साथ चुनाव लड़ेगेे।
टिकट ना मिलने से नाराज हुए कई नेता निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। पार्टी के कार्यकर्ता रहे इन नेताओं से पार्टी को कोई नुकसान न हो इसलिए अब आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे कार्यकर्ताओं को मनाने में भाजपा जुटी हुई है। वही हिमाचल भाजपा चुनाव प्रचार समिति के पूर्व संयोजक और मंडी सदर विधानसभा से आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे प्रवीण शर्मा ने साफ कह दिया है कि वे किसी भी सुरत में नामांकन वापिस नहीं लेगें।
उन्होंने कहा कि अगर मुझे बैठना होता तो शायद मैं चुनाव ना लड़ता। उन्होंने कहा कि वे भाजपा नेताओं का आदार करते है लेकिन मैं मंडी की जनता के साथ विश्वासघात नहीं कर सकता और मंडी की जनता चाहती है कि मैं चुनाव लडूंगा इसलिए में चुनाव लड़ रहा हूं यही मेरा अंतिम फैसला है।
