राकेश, ऊना: लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारियां अभी से ही शुरू कर दी हैं बीजेपी की ओर से बैठकर करें चुनावों की रणनीति तैयार की जा रही है इसी कड़ी में गुरुवार को जिला ऊना में बीजेपी मुख्यालय पर बीजेपी ऊना मंडल की अहम बैठक हुई। इस बैठक में बीजेपी के विधायक सतपाल सत्ती सहित तमाम बीजेपी के पदाधिकारियों ने शिरकत की और आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति पर चर्चा की।
बीजेपी इस बार लोकसभा चुनाव में हिमाचल की चारों सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए अभी से मैदान में उतर आई हैं। बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया आने वाले लोकसभा चुनावों में बीजेपी की जीत सुनिश्चित हो इसको लेकर अभी से बीजेपी चुनावी मैदान में उतर रही हैं। हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति पर चर्चा इस बैठक में की गई है जिसको लेकर कार्यकर्ताओं को अवगत करवा दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी चारों सीटें जीताकर केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना उनका मुख्य मकसद है ताकि देश विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
इस मौके पर बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही विकास कार्य में ब्रेक लग गई हैं। बीजेपी सरकार के समय में शुरू किए हुए विकास कार्य चले हुए हैं जिनका उद्घाटन कर कांग्रेस अपनी पीठ थपथपा रही हैं। उन्होंने कहा की ठेकेदारों के किए हुए कामों का भुगतान नहीं हो रहा हैं। ठेकेदारों को पेमेंट दिलवाने के लिए दलाल सामने आ रहे हैं। राजनीतिक भेदभाव के चलते अधिकारियों को बदला जा रहा है यहां तक की अधिकारी अपने ट्रांसफर को लेकर कोर्ट का भी रुख कर रहे हैं हालात इस कदर पैदा हो गए हैं कि अब पैसे लेकर तबादलों को रोका जा रहा हैं।
उन्होंने कहा कि ऊना में ट्रक ऑपरेटरों को अपनी रोजी-रोटी के लाले पड़े हुए हैं क्योंकि गैस सप्लाई करने वाला एक प्लांट ट्रक ऑपरेटरों को रोजगार देने में आनाकानी कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि माफिया राज कांग्रेस सरकार में बुलंदियों पर हैं। ऊना जिला में 22 के करीब दुकानें सट्टे के कारोबार की खुल गई है जिनकी लिस्ट वह जल्द ही ओपन करेंगे। रेत माफिया बुलंदियों पर हैं, ट्रैक्टर वालों को रेत ले जाने पर शिकंजा कसा जा रहा हैं और उन्हें भारी-भरकम जुर्माना किया जा रहा हैं,जबकि रेत ढोने में लगे टीपरों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही हैं।
उन्होंने इसको लेकर पुलिस अधिकारियों पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा की माफिया राज से जुड़े हुए मामलों को वह विधानसभा के अंदर उठाएंगे और इसमें शामिल अधिकारियों को भी वह बेनकाब करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बीजेपी इनसे जुड़े हुए लोगों और नेताओं को बेनकाब करेगी।
