अनिल कुमार,किन्नौर: प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली हैं। प्रदेश में मैदानी इलाकों में बारिश तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी एक बार फिर से शुरू हो गई हैं। ज़िला किन्नौर में मौसम खराब होने के बाद ऊंचे पहाड़ो पर हल्की बर्फबारी व निचले इलाकों मे बारिश शुरू हुई हैं,ऐसे में किन्नौर प्रशासन ने 28 मई तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हैं।
किन्नौर प्रशासन ने लोगों को नदी नालों व पहाड़ों की ओर रुख करने से परहेज़ का आग्रह किया हैं ताकि बारिश व बर्फबारी के दौरान किसी के जानमाल का नुकसान न हो।
