संजू चौधरी, शिमला: राजधानी शिमला ऐतिहासिक भवन टाउन हॉल में चल रहे नगर निगम को अब लाखों की आमदनी होगी। यह आमदनी निगम को टाउन हॉल ने खुलने वाले हाई एंड कैफे से होगी। जल्द ही यह हाई एंड कैफे खुलने जा रहा हैं। इसको लेकर दिल्ली की एक कंपनी के साथ नगर निगम ने समझौता कर लिया हैं और कंपनी हर साल हर महीने नगर निगम को 13 लाख किराए के रूप में देगी।
कंपनी की ओर से टाउन हॉल में अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की कंपनियों को काउंटर मुहैया करवाएगी, जहां पर लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न तरह के खाने की चीजें मुहैया हो सकेंगीं। इसको लेकर बीते दिनों दिल्ली में कंपनी के साथ एमओयू भी साइन किया गया हैं। ये कैफे टाउन हॉल के धरातल मंजिल में खोला जाएगा। टाउन हॉल की धरातल मंजिल 3,800 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ हैं ,जहां काउंटर बनाए जाएंगे। वहीं आगामी 3 माह के भीतर यहां पर कैफे खोला जाएगा।
नगर निगम के आयुक्त आशीष कोहली ने कहा, “कैफे निगम के लिए राजस्व उत्पन्न करने में मदद करेगा, जिसने दिल्ली के एक कंपनी के साथ समझौता किया हैं, जो हर महीने नगर निगम को 13 लाख रुपए का भुगतान करेगा। 10 साल की अवधि के लिए यह कंपनी को दिया गया हैं ,जहां पर कंपनी हाई एंड कैफे खोलेगी।
बता डें की शिमला के मॉल रोड पर टनल हाल का भवन 114 साल पुराना हैं। इस भवन का निर्माण ब्रिटिश काल में हुआ था और टाउन हॉल भवन का जीर्णोद्धार एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की ओर से वित्त पोषित लगभग 8 करोड़ रुपए की लागत से किया गया हैं। पहले इस भवन में नगर निगम का कार्यालय होता था लेकिन जीर्णोद्धार होने के इस भवन में केवल महापौर और उपमहापौर के बैठने के लिए ही जगह दी गई हैं,जबकि धरातल और ऊपरी मंजिल व्यवसायिक प्रयोग के लिए दिया जा रहा हैं।
