बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -शक्तिपीठ श्री नैना देवी श्रावण मेला के दृष्टिगत दुल्हन की तरह सजा है । पंजाब की समाज सेवी संस्थाओं के द्वारा मंदिर की सजावट का कार्य बखूबी किया गया है । जहां पर मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों, लडियों और फूलों से सजाया गया है । वहीं पर मंदिर का प्राकृतिक सौंदर्य का दृश्य दूर-दूर तक श्रद्धालुओं के मनों को मोह रहा है ।
बता दें कि 17 अगस्त से माता के दरबार में श्रावण अष्टमी 10 दिवसीय मेला शुरू होने वाला है । जिसके चलते श्री नैना देवी में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ है । हालांकि मौसम बरसात का है और आसमान पर बादल छाए हुए हैं । धुंध से पहाड़िया ढकी है, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था में किसी प्रकार की कमी नजर नहीं आ रही है । भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में लगातार पहुंच रहे हैं ।
