अरविंदर सिंह,हमीरपुर: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जल्द ही हमीरपुर और नादौन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां भी जिला प्रशासन की ओर से शुरू कर दी गई हैं। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री हमीरपुर जिला मुख्यालय में गांधी चौक से जनता को संबोधित करेंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री के दौरे से पहले गांधी चौक को चकाचक करने की तैयारियों में प्रशासन जुट चुका हैं। जिला प्रशासन व नगर परिषद हमीरपुर ने गांधी चौक व इसके आस पास साफ-सफाई करना शुरू कर दिया हैं। गांधी चौक को चमकाने के लिए पेंट करने सहित अन्य कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा हैं।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के हमीरपुर के प्रस्तावित दौरे में गांधी चौक पर मुख्यमंत्री जनता को संबोधित करेंगे। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि हमीरपुर शहर गांधी चौक पर सभी व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा हैं,ताकि जनता को कोई असुविधा का सामना ना करना पड़े।
